शामली

शादी समारोह में पहुॅचें रिश्तेदारो मे मारपीट

छह लोगो को आई चोटे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। गढी हसनपुर में गुरूवार की शाम को एक शादी समारोह के दौरान रिश्तेदारो के दो पक्षो मे जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें पॉच लोगो को गम्भीर चोटे आई है। जिनको अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए सभी का शान्तिभंग मे चालान किया है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव गढी हसनपुर में एक परिवार मे बेटी की शादी थी। जिसमे दूरदराज के सभी रिश्तेदार पहुॅचें हुए थे। बताया गया है कि शादी समारोह मे पहुॅचें रिश्तेदारो के दो पक्षो में पहले से ही शादी के बाद विवाद चला आ रहा था।शादी मे होने के दौरान रिश्तेदारो ने आपस मे बातचीत करानी चाही। जिस पर दोनो पक्षो मे कहासुनी होने लगी। गाली गलौच बढी तो दोनों पक्ष लाठीडंडो के साथ सडक पर आ गए और झगडने लगे। मारपीट में गुंलाम अली निवासी गढी हसनपुर,अय्यूब फिरोज व सलमान निवासी टोडा व इरशाद व आसिफ निवासी मवीं कला थाना कैराना को गम्भीर चोटे आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और घायलो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। हालाकि पुलिस को किसी भी पक्ष ने तहरीर नही दी है। पुलिस ने शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी को शान्तिभंग मे चालान कर एसडीएम कोर्ट ऊन भेज दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button