पाकुड़
17 वर्षीय युवक से मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
One accused arrested in case of assault on 17-year-old youth, sent to judicial custody

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी 17 वर्षीय रमजान शेख के साथ 17 फरवरी 2026 की रात्रि मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नामजद कुल 10 आरोपियों में से एक आरोपी मनोज रजवार, ग्राम कुसमा फाटक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल रमजान शेख को सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी में भर्ती कराया। चिकित्सकीय जांच में उसके शरीर पर कई जगह चोट और खरोंच के निशान पाए गए तथा उसके तीन दांत टूटे होने की पुष्टि हुई। बेहतर उपचार के लिए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



