गोड्डा में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले को लेकर गरमाई सियासत

भाजपा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने सत्तारूढ़ दल पर साधा निशाना
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा। जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत पकड़िया गांव में हाल ही में घटित घटना ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कल देर शाम पकड़िया गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ ने एक घर में घुसकर हमला किया। इस घटना में पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय से हैं इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गोड्डा के भाजपा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने वर्तमान विधायक और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा
अल्पसंख्यक वोट भी देगा, मार भी खाएगा और चुप भी रहना पड़ेगा क्योंकि आप बसंतराय की पुलिस हैं साहब और मारने वाले मंत्री जी के ससुराल के गांव वाले हों तो अक़्लियत भी गई तेल लेने!
मंडल के इस बयान से साफ है कि वे प्रशासन और सत्ता पक्ष पर अल्पसंख्यक समुदाय की अनदेखी और संरक्षण नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे यह भी कहा कि: जो लालटेन के अल्पसंख्यक फेसबुकिया हैं, आप अपनी भड़ास यहां निकाल सकते हैं…यह टिप्पणी स्पष्ट रूप से राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर संकेत करती है,
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल पूर्व विधायक मंडल की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स ने मंडल के बयान का समर्थन किया है, वहीं कुछ ने इसे राजनीतिक लाभ के लिए भड़काऊ बताया है।



