बागपत
राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आयुष राणा ने जीता रजत पदक
दिगंबर जैन महाविद्यालय का नाम किया रोशन

85 किलोग्राम भार वर्ग में 302 किलोग्राम वजन उठाकर हासिल की शानदार उपलब्धि, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। दिगंबर जैन महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र आयुष राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय नॉर्थ जोन विश्वविद्यालय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026-27 में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर (पंजाब) में 24 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में आयुष राणा ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने स्नैच में 136 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 166 किलोग्राम सहित कुल 302 किलोग्राम वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया।
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दीपक चंद्र मौर्य एवं प्रोफेसर केजी पांडे ने बताया कि आयुष राणा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 से 7 दिसंबर 2026 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित होगी।
आयुष की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य ममता जैसियान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के सदस्य डॉ. केएस सिंह, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. आंचल जैन सहित महाविद्यालय के शिक्षक प्रोफेसर भारती त्यागी, प्रोफेसर विजयपाल सिंह, प्रोफेसर राजीव कुमार आदि ने भी खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय प्रबंधन तंत्र की ओर से श्री डीके जैन ने आयुष राणा को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।



