गाजियाबाद

दिल्ली सरकार के अधीन अरुणा आसफ अली पुलिस अस्पताल में बड़ा हादसा

निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल दिल्ली 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  गाजियाबाद : दिल्ली सरकार के अधीन अरुणा आसफ अली पुलिस अस्पताल की नई बिल्डिंग के मैन गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक चौधरी (उम्र 42 वर्ष) के साथ गंभीर हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान अचानक मैन गेट टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे सुरक्षा गार्ड की दोनों टांगें टूट गईं।
इस हादसे में गेट की चपेट में अन्य लोग भी आ गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गौरतलब है कि इस नई अस्पताल बिल्डिंग का शुभारंभ अप्रैल 2024 में किया गया था। इतने कम समय में इस तरह की गंभीर घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घायल सुरक्षा गार्ड दीपक चौधरी के परिजनों ने अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button