गोड्डा

महज छह साल की सादिया ने रखा रोजा, मांगी दुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। पवित्र रमजान माह के मौके पर महगामा से जुड़े स्थानीय पत्रकार जावेद अख्तर की 6 वर्षीय बेटी सादिया तरन्नुम ने पहली बार रोजा रखकर परिवार और समाज के बीच एक प्रेरक मिसाल पेश की। नन्ही सादिया ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपना पहला रोजा पूरा किया। परिजनों के अनुसार सादिया ने सेहरी से लेकर इफ्तार तक रोजे के नियमों का पालन किया। घर के बड़े-बुजुर्गों ने उसे रोजे के महत्व, सब्र और इबादत के मायने समझाया। छोटी उम्र में रोजा रखने पर परिवार के सदस्यों ने सादिया की सराहना की और उसके हौसले को बढ़ाया। इस अवसर पर रिश्तेदारों और परिचितों ने सादिया को दुआएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इफ्तार के वक्त परिवार में खुशी का माहौल रहा। सादिया ने भी मासूमियत से कहा कि वह आगे भी रोजा रखने की कोशिश करेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों में धार्मिक संस्कारों की शुरुआत परिवार से होती है। ऐसे मौके समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और नई पीढ़ी को संयम, अनुशासन और सद्भाव का महत्व सिखाते हैं। दौरान जोया भी मौजूद थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button