खजूरडंगाल में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 24 टीमों ने लिया हिस्सा
Three-day football tournament kicks off in Khajurdangal; 24 teams participate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के छात्र मिलन संघ खजूरडंगाल की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुलि खीरेस्टमानी हेम्ब्रम उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एफसी चंपागढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 20,000 रुपये का पुरस्कार जीता। एफसी टोटो स्टार खजूरडंगाल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15,000 रुपये मिले। वहीं, एफसी मैनचेस्टर पाकुड़ और एफसी रोनित स्टार ने तीसरा पुरस्कार हासिल करते हुए 5,000-5,000 रुपये प्राप्त किए। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जुली खृष्टमणी हेम्ब्रम ने हेमन्त सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों के साथ साझा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्र मिलन संघ के सचिव विनसेंट मुर्मू, अध्यक्ष विकास हेम्ब्रम तथा क्लब के सदस्य अर्नेश किस्कू, जियन्धान मरांडी, सरोज मुर्मू, निर्मल मुर्मू, श्रीजल मुर्मू, सिलाश किस्कू, इंसेंट मुर्मू, सिंटू हेम्ब्रम, अर्नेस्ट हेम्ब्रम, सुभाष हेम्ब्रम, ऑगस्टीन मुर्मू, शिलवानुस मुर्मू, रफाईल मुर्मू, मिठून लोहार और टीकू लोहार सहित अन्य सदस्यों की भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा खेल के प्रति रुचि और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।



