पाकुड़
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए सघन जांच अभियान
Intensive scrutiny campaign for Municipal General Elections 2026

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के होटलों और लॉजों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी.एन. आजाद ने किया। होटल संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी बाहरी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए और सभी आगंतुकों का विवरण आगंतुक रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और जानकारी प्रशासन को देने की हिदायत दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।



