झुंझुनू
बुगाला गोशाला में फ़िल्म पॉइंट जीरो के पोस्टर का हुआ विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं बुगाला। सैनिकों के शौर्य- युवाओं में बढ़ती हुई नशे के लत के खिलाफ और राष्ट्रभक्ति पर आधारित फिल्म पॉइंट जीरो के पोस्टर का विमोचन बुगाला गोशाला परिसर में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में गोशाला समिति के पदाधिकारी, ग्रामवासी व युवा मौजूद रहे।
इस अवसर पर फ़िल्म निर्माता ममता संदीप जैन,अभिनेत्री इशिका व अतिथियों ने फिल्म के पोस्टर का अनावरण करते हुए कहा कि पॉइंट जीरो जैसी फिल्में युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करती हैं और सैनिकों के बलिदान को समाज के सामने लाती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गोमाता पूजन से की गई, इसके बाद पोस्टर का विमोचन किया गया।
निर्माता व निर्देशक ने बताया कि फिल्म में देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानी को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में पोस्टर विमोचन करने का उद्देश्य आमजन तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाना है।
गोशाला समिति के सदस्यों ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान विजयपाल सिंह,गजेंद्र सिंह, करण सिंह, सत्यवीर सिंह,रवि शर्मा, अशोक कुमार,धर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



