साहेबगंज

अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस 2026 के अवसर पर राजमहल प्रखंड सभागार में कृषक गोष्ठी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस 2026 के अवसर पर आज प्रखंड सभागार,राजमहल में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिला किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करना,उन्हें आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा कृषि के माध्यम से उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा।आगे गोष्ठी के दौरान कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की गई।वक्ताओं ने खेती को अधिक लाभकारी,टिकाऊ एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने, कृषि संबंधी नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया गया।साथ ही महिला किसानों की भागीदारी बढ़ाने,उनकी आजीविका को सुदृढ़ करने तथा उन्हें कृषि एवं इससे जुड़े अन्य गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महिला किसानों के परिश्रम,समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।महिला किसानों को उचित मार्गदर्शन,तकनीकी जानकारी एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं।वही मौके पर प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी मोहम्मद यूसुफ,जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित थीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button