गाजियाबाद

लोनी में राष्ट्रीय लोकदल को मिली नई मजबूती

दिलीप कुमार बने वार्ड 23 के अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी । राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार अभियान के तहत आज लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने लोनी विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना की संस्तुति पर वार्ड संख्या 23 (संगम विहार) निवासी दिलीप कुमार को वार्ड अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्हें पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा लोनी क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल परिवार को सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा एवं विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। माहौल में उत्साह और जोश देखने को मिला।
सभा को संबोधित करते हुए मनोज धामा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी के मार्गदर्शन में पार्टी प्रत्येक जिले में आमजन को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज वार्ड 23 संगम विहार में दिलीप कुमार को वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे क्षेत्र में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का सच्चा सिपाही है। उन्होंने नए जुड़े सदस्यों से अनुशासित रहकर संगठन को आगे बढ़ाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। साथ ही दबे-कुचले, पिछड़े और शोषित वर्गों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय लोकदल के समर्थन में नारे लगाए और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर इंद्रपाल कसाना, पप्पू चौधरी, रूपेश चौहान, कुलदीप सोनी, विनोद चौहान, रामनारायण, अनुज, वीरेंद्र सिंह, राजू, होरीलाल, महक सिंह पांचाल, ईश्वर पाल सिंह, भूदेव पंडित, सुनील कुमार, छोटेलाल, सुभाष पांचाल, अंकुर, सूरज सिंह, टीटू, पवन, कमल, नवीन गोयल (मंडल अध्यक्ष), कुलदीप पंडित (विधानसभा उपाध्यक्ष), अमित वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button