ललितपुर

 पं. सुखदेव तिवारी ने पत्रकारिता को बनाया समाजसेवा का माध्यम : राजीव बबेले

पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों को भोजन कराकर उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को किया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद के मूर्धन्य पत्रकार एवं साहित्यकार सुखदेव तिवारी जी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने करते हुये कहा कि पं.सुखदेव तिवारी जनपद के प्रति उल्लेखनीय योगदान, उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली, जरूरतमंदों की सहायता तथा पीडि़तों को न्याय दिलाने में उनकी सक्रिय भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ने कहा कि तिवारीजी ने पत्रकारिता को समाजसेवा का माध्यम बनाया और सदैव निष्पक्ष व निर्भीक लेखनी से जनहित के मुद्दे उठाए। इस अवसर पर जिला अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनशाला में जरूरतमंदों को भोजन कराकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी नीलू एवं नाती वरुण तिवारी सहित उपस्थित पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में संरक्षक पवन संज्ञा, कार्यालय प्रभारी अजित जैन भारती, अजय जैन बरया, दिनेश कुमार संज्ञा, उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, महामंत्री अमित सोनी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, अजय तोमर, अमित संज्ञा, शिब्बू राठौर, संजू श्रोती, आलोक चतुर्वेदी, शुभम पस्तोर खडेरा, बलराम पचौरी, प्रदीप रिछारिया, राजेश राठौर, कृष्णकांत सोनी, अजितेश जैन भारती, विनोद मिश्रा, श्याम दीक्षित एवं राममूर्ति तिवारी सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button