गाजियाबाद

लोनी में 24 फरवरी को विरोध प्रदर्शन की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित रूप से किए गए अशोभनीय कृत्य के विरोध में लोनी विधानसभा क्षेत्र में 24 फरवरी को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा कीओर से जारी एक सूचना में दी गई है।
कार्यक्रम के अनुसार, विरोध प्रदर्शन सोमवार, 24 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे लोनी विधायक कार्यालय, बलराम नगर से प्रारंभ होकर लोनी तिराहा तक जाएगा। आयोजकों ने इसे एक शांतिपूर्ण मार्च बताया है।
भाजपा की जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा), गाजियाबाद श्रीमती आरती मिश्रा ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button