
ग्राम भारत भारती में जुटे विधानसभा स्तर के पदाधिकारी
युवाओं को जोड़ने का लिया संकल्प
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। भारतीय युवा कांग्रेस की बैतूल विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी बैठक ग्राम भारत भारती में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रितेश गंगारे के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर स्पष्ट दिशा तय की गई। बैठक सीधे मुद्दों पर केंद्रित रही और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में तय किया गया कि बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर संगठन को मजबूत आधार दिया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं, ताकि विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो सकें।
– वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठक में जिला प्रभारी अक्षय जैसवाल, सह प्रभारी अर्पित तिवारी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रितेश गंगारे, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू, प्रदेश सचिव डीगम्बर पारधी, जिला महासचिव गोलू भूमरकर, राजेश धुर्वे, धन्नु उइके एवं वरिष्ठ नेता गोकुल पवार की प्रमुख उपस्थिति रही।
– युवा नेतृत्व की रही भागीदारी
कार्यक्रम में आलोक दरवाई, धर्मेन्द्र राजपूत, अखिलेश भूमरकर, नितिन झोंझरे, गौरव गाडगे सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस साथी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया।



