साहेबगंज

मृतंजय यादव बने साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष 

Mrityunjay Yadav became the president of Sahibganj Rural Block Congress Committee.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज,  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन उपरांत मृतंजय यादव को साहेबगंज जिला अंतर्गत साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नियुक्ति के उपलक्ष्य में आज दिनांक25/02/2026को जिला कांग्रेस कार्यालय,साहेबगंज में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष मृतंजय यादव को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से नव नियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष को पुष्य माला पहनाकर सम्मानित किया।उक्त अवसर पर अपने संबोधन में बरकत खान ने कहा कि मृतंजय यादव की नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा,सक्रिय भूमिका एवं दीर्घकालीन समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए यादव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्मठता,ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड स्तर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों,सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना नई जिम्मेदारी का मुख्य उद्देश्य है।संगठन की मजबूती,कार्यकर्ताओं के मनोबल को सुदृढ़ करना तथा आम जनमानस के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से स्थापित करना समय की आवश्यकता है। साथ ही,क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान की दिशा में ठोस एवं सकारात्मक पहल करना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मृतंजय यादव ने पार्टी नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है,उस पर वे पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मृतंजय यादव को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप में उभरेगा। मौके पर वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष मो.कलीमुद्दीन,ज़िला महासचिव सरफराज आलम,ज़िला सचिव राम श्रृंगार ओझा,दिलीप गुप्ता,रणजीत टुडू, डॉ. सद्दाम हुसैन,सतीश पासवान,मोफ़िज़ आलम,परवेज आलम,शरीक रब्बानी, नेहाल अख्तर, शब्दुल अंसारी,सादिक रज़ा, गुफ़रान आलम,शिवम,तरुण कुमार यादव,अभिषेक यादव,सुनील कुमार यादव,टुनटुन कुमार यादव,अखिलेश कुमार यादव,फैजान अहमद,अमित कुमार यादव,उज्ज्वल कुमार यादव,पीयूष कुमार यादव मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button