खैरथल

खैरथल में रसद विभाग का बड़ा ऐक्शन 

अवैध सिलेंडरो पर कसा शिकंजा, 32 जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: जिला रसद विभाग ने अवैध रूप से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कॉमर्शियल सिलेंडरो की जगह घरेलू सिलेंडरो का उपयोग करने वाले व्यापारियों पर कारवाई करते हुऐ 32 सिलेंडर जब्त किए गए है। जिला रसद अधिकारी  के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जिले के खैरथल , हरसौली, मुंडावर, सोड़ावास सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 32 अवैध सिलेण्डर को जब्त किया है। यह कार्रवाई अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरो का व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर उपयोग ओर अवैध रूप से व्यापार और भंडारण को रोकने के लिए की गई है। इस दौरान कारवाई में प्रवर्तन निरीक्षक पूनम चौधरी,कनिष्ठ सहायक गोकुल शर्मा, कविता कुमारी और अन्य कर्मियों के साथ – मौके पर पहुंचकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कठोर कदम से अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरो का उपयोग करने वाले व्यापारियों को कड़ा संदेश जाएगा और आम जनता तक सही और नियंत्रित सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान विभाग ने जिले के हरसौली, मुंडावर , सोड़ावास सहित अन्य स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान अवैध भंडारण और बिक्री के कई सबूत भी जुटाए गए। टीम ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में ऐसे मामले सामने आए तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रसद अधिकारियों का कहना है कि  यह कार्रवाई न केवल अवैध व्यापार को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जिला प्रशासन की सतर्कता और निगरानी का भी प्रमाण है।
स्थानीय लोग इसे प्रशासन की जवाबदेही और बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी छापेमारी जारी रहेगी ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कारवाई की जा सके .
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button