हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हज़ारीबाग नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में महापौर और वार्ड पार्षद पद के लिए डाले गए मतों की गणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना का कार्य कृषि उत्पादन बाजार समिति, हजारीबाग परिसर में बने छह मतगणना हॉल में एक साथ कराया जाएगा। महापौर एवं वार्ड पार्षद पदों की मतगणना एक साथ होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी पूर्व से अधिसूचित हैं। इसके अतिरिक्त महापौर पद की मतगणना के लिए छह पदाधिकारियों को सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
6 हॉल में होगी मतगणना
कुल 36 वार्डों के लिए मतगणना की व्यवस्था छह अलग-अलग हॉल में की गई है।
हॉल संख्या 01 – वार्ड 01 से 06 (15 टेबल)
हॉल संख्या 02 – वार्ड 07 से 12 (14 टेबल)
हॉल संख्या 03 – वार्ड 13 से 18 (13 टेबल)
हॉल संख्या 04 – वार्ड 19 से 24 (14 टेबल)
हॉल संख्या 05 – वार्ड 25 से 30 (14 टेबल)
हॉल संख्या 06 – वार्ड 31 से 36 (15 टेबल)
प्रत्येक हॉल में आवश्यक संख्या में गणना टेबल लगाई गई हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतगणना का कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केवल अधिकृत अभ्यर्थी और उनके एजेंटों को ही निर्धारित पास के आधार पर प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button