खैरथल
सावन माह की शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
डाक कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, भोले के भजनों पर जमकर झूमे कांवडयां

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : शहर में बुद्धवार को श्रद्धा के साथ सावन की शिवरात्रि मनाई गई। कावडिय़ों ने बैंड बाजे और ढोल के साथ शिवालयों में कावड़ चढ़ाई। लोगों ने शिवालयों में विधि विधान से पूजा की और उपवास रखा। शिवालय आकर्षक ढंग से सजाए गए और रोशनी की गई। सावन की शिवरात्रि होने के कारण दिनभर शिवालयों में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु की भीड़ रही।


