ललितपुर

आठ मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बुंदेलखंड महिला विकास सेवा समिति ने बनाई रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भव्य रूप से मनाने के लिए बुंदेलखंड महिला विकास सेवा समिति ने कमर कस ली है। शुक्रवार को समिति कार्यालय पर अध्यक्ष श्रीमती गुलाबबाई सैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में समिति अध्यक्ष गुलाबबाई सैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उन्हें सम्मान दिलाना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राजनीति, विज्ञान, कला और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। समिति की सचिव गीता सेन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत सबसे पहले सन 1909 में हुई थी। यह विशेष दिन महिलाओं को समान हक और सम्मान दिलाने के साथ-साथ उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए समर्पित है। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन गीता सेन ने व आभार सुमन सेन ने जताया। बैठक में अध्यक्ष श्रीमती गुलाबबाई सेन, उपाध्यक्ष रामदेवी सेन, सचिव गीता सेन, कोषाध्यक्ष सुमन सेन, ऑडीटर डोली सेन, सदस्य प्रियंका सेन व प्राची सेन आदि मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button