भरत पुर

तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटा

पलटने से चालक घायल, सड़क पर बिखरे खीरे, राहगीरों ने ड्राइवर को केबिन से निकालकर पहुंचाया अस्पताल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। बयाना-भरतपुर मार्ग पर नगला निर्भान के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पिकअप का टायर अचानक फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में भरे खीरे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप करौली जिले के सूरौठ क्षेत्र से खीरे भरकर दिल्ली जा

रही थी। नगला निर्भान के समीप पहुंचते ही पिकअप का अगला टायर अचानक फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया और केबिन में फंस गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप के केबिन को खोलकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन की मदद से उसे उपचार के लिए बयाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। हादसे के चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टायर फटना सामने आया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button