जामताड़ा

जामताड़ा के नाला में अवैध खनन पर गरजी बबीता झा

Babita Jha roared against illegal mining in Jamtara's Nala

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पलास्थली स्थित बंद पड़ी कोयले की खदान में 25 तारीख की रात हुए कथित हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में भाजपा नेत्री बबीता झा ने प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बबीता झा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान प्रशासन की चुप्पी को समझा जा सकता था, लेकिन अब जबकि चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, फिर भी पुलिस-प्रशासन मौन क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि जामताड़ा में कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और पिछले दो महीनों से बंद खदान में अवैध गतिविधियां चल रही थीं। उन्होंने कहा कि जो मजदूर वहां काम कर रहे थे, उन्हें सीधे तौर पर “अवैध” कहना ठीक नहीं होगा, क्योंकि संभव है कि उन्हें कोयला माफियाओं द्वारा भेजा गया हो। झा ने आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार में जामताड़ा, नाला और पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है। भाजपा नेत्री ने यह भी कहा कि हादसे में घायल हुए गरीब मजदूरों की सुध लेने वाला कोई नहीं है और अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए मिलीभगत की आशंका जताई। अंत में बबीता झा ने जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त से मांग की कि अवैध खनन और कोयला कारोबार में शामिल लोगों की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button