बिजनौर

आंदोलनरत ग्रामीणों को अंडर पास बनाने का केंद्रीय मंत्री ने दिलाया भरोसा

चार माह से आंदोलनरत है ग्रामीण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर हेमराज कालोनी चौराहे पर अंडरपास की मांग को लेकर आंदोलनरत ग्रामीण क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से मिले,केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को अंडर पास बनवाने का भरोसा दिलाया ।
हेमराज कॉलोनी चौराहा मेरठ-पौड़ी हाईवे पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर पिछले चार माह से जारी धरने के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई। इस मुद्दे को लेकर सांसद बिजनौर चंदन सिंह चौहान के साथ ग्रामीण केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, अजय टम्टा से मिले धरने की पूरी स्थिति और जनहित में अंडरपास की आवश्यकता की जानकारी दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए
केंद्रीय मंत्री ने अंडरपास का निर्माण अवश्य कराए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “आप निश्चिंत होकर जाइए,अंडरपास जरूर बनेगा।यह आश्वासन आंदोलनरत ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत और उम्मीद की किरण है। ग्रामीणों ने सांसद व केंद्रीय मंत्री
का आभार व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button