मथुरा

छाता में कोटा-कटरा ट्रेन के ब्रेक शू से उठी चिंगारी

मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। छाता में कोटा से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही ट्रेन संख्या 19803 में उस समय हड़कंप मच गया, जब मथुरा के छाता स्टेशन के पास गांव नारी सेमरी पर ट्रेन के ब्रेक शू ज्यादा गर्म हो गए। ब्रेक शू से निकलता काला धुआं देख यात्रियों में ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ये घटना बोगी संख्या बी-1 में हुई। जैसे ही ट्रेन रुकी, यात्री आनन-फानन में नीचे उतरने लगे। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे की तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि यह कोई बड़ी आगजनी नहीं, बल्कि तकनीकी कारणों से ब्रेक शू के पहिए से चिपकने (ब्रेक बाइंडिंग) के कारण उठा धुआं था।
आरपीएफ ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। तकनीकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खामी को दूर किया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से दिल्ली की ओर रवाना किया गया। गनीमत रही कि समय रहते इस तकनीकी खराबी को पकड़ लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button