अमरोहा

अमरोहा में साइबर क्राइम से निपटने की पहल

डिडौली थाने में जिले का पहला साइबर सेल कक्ष शुरू, एसपी ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : अमरोहा में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक नई पहल की गई है l जिले के डिडौली थाने में पहला साइबर सेल कक्ष स्थापित किया गया है l एसपी अमित कुमार आनंद ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया l साइबर सेल में विशेष प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों का तैनात किया गया है l यह टीम ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों का समाधान करेगी l साइबर अपराध और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाली ठगी पर नजर रखेगी l एसपी ने उद्घाटन के दौरान नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताएं l उन्होंने कहा कि आसान धन कमाने का लालच ठगी का कारण बनता है l जल्द ही जनपद के सभी थानों में साइबर सेल स्थापित की जाएगी l इससे साइबर अपराधों पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी l इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया, सीओ सिटी शक्ति सिंह, डिडौली कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह, सहित थाना क्षेत्र के तमाम नागरिक मौजूद रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button