भरत पुर

भूसा का परिवहन हुआ तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर- कस्बा भुसावर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में क्षमता से कहीं अधिक तुरी (भूसा) भरकर परिवहन करने का सिलसिला तेज हो गया है। सड़कों पर ऊंचाई तक लदी ट्रॉलियां न केवल यातायात नियमों की अनदेखी कर रही हैं, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनती जा रही हैं। जिससे आये दिन बडे हादसों को इन वाहन चालकों द्वारा न्यौता दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां इतनी अधिक भरी होती हैं कि पीछे और साइड का दृश्य पूरी तरह ढक जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button