भरत पुर

आर्य महिला पीजी गर्ल्स कॉलेज भुसावर में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। कस्बे के आर्य महिला पीजी गर्ल्स कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. चित्रा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां शिक्षा के साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं विभिन्न सहशैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बने तथा जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने छात्राओं से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा के अवसर का लाभ उठाने की अपील की। प्राचार्या डॉ. चित्रा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय शिक्षा, संस्कार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button