भरत पुर

गंधक-पोटाश पीसना पड़ा महंगा, धमाके में चार बच्चे झुलसे, एक जयपुर रेफर

हलैना थाना क्षेत्र के गांव मोलोनी की घटना, तीन घायलों का भरतपुर में चल रहा उपचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

वैर। दीपावली के अवसर पर पटाखा सामग्री तैयार करने के लिए गंधक और पोटाश की पिसाई करना चार बच्चों को भारी पड़ गया। गांव मोलोनी में गंधक-पोटाश पीसने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिससे चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार हलैना थाना क्षेत्र के गांव मोलोनी में दीपावली के दिन चार बच्चे गंधक और पोटाश को पीस रहे थे। इसी दौरान मिश्रण की पिसाई करते समय अचानक धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आने से गिरधर पुत्र लखन सिंह, पंकज पुत्र जगराम सिंह, मोहित पुत्र राजेश सिंह एवं चिराग पुत्र सोनू सिंह झुलस गए।
घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए हलैना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने लखन सिंह को बेहतर उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया है, जबकि शेष घायलों का भरतपुर में उपचार जारी है।घटना ने एक बार फिर पटाखा सामग्री बनाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही और विस्फोटक पदार्थों के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button