कानपुर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कानपुर नगर एवं बधिर स्पोर्टस एसोसिएशन कानपुर के बीच एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कानपुर नगर एवं बधिर स्पोर्टस एसोसिएशन कानपुर के बीच एक सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे रेल मंत्रालय के सदस्य डॉ. रोहित सक्सेना ने शिरकत कर विजेता एवं उप-विजेताओ को मेडल एवं ट्राफी दे कर सम्मानित किया। इस मैच मे कायस्थ महासभा के कैप्टन अभय सक्सेना एवं बधिर स्पोर्टस एसोसिएशन के कैप्टन जुल्फिकार हुसैन थे। क्रिकेट मैच को बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 8 विकेट से जीत लिया जिसमें ‘मैन आफ द मैच’ बधिर स्पोर्टस एसोसिएशन के खिलाड़ी अमन खान को दिया गया। डॉ. रोहित सक्सेना ने कहा जो लोग इन खिलाडियो को असक्ष्म समझते हैं, वो मानसिक रुप से खुद असक्ष्म हैं इनसे प्रेरणा लेने लायक है,समाज के सामने जो उदाहरण इन्होने प्रस्तुत किया, वो समाज को आईना दिखाने के लिए काफी है। डॉ. रोहित सक्सेना के साथ भाजपा के युवा नेता गिरजेश निगम भी उपस्थित थे,ज़िन्होने खिलाडियो का उत्साह वर्धन किया और डॉ. रोहित सक्सेना का उनकी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आभार प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में सतीश निगम पूर्व विधायक एवं पंकज श्रीवास्तव,प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपिका श्रीवास्तव,प्रदीप मोहन चौधरी पूर्व अध्यक्ष चित्रगुप्त पूजन समिति,मिलन सक्सेना कानपुर जिलाध्यक्ष,रिपुसूदन निगम संगठन मंत्री हर्षवर्धन माथुर,अंजनी निगम,मृगाँक शेखरानंद,अनिल निगम,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,प्रकाश श्रीवास्तव,विष्णु प्रधान,अनुराग माथुर,अनुराग श्रीवास्तव,शैफाली निगम,एकता श्रीवास्तव,दक्षिण जोन अध्यक्ष प्रमोद कुमार निगम धर्मेन्द्र निगम,राजीव रतन श्रीवास्तव क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओम स्वरूप श्रीवास्तव,महामंत्री अभय सक्सेना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव तथा सत्यार्थ विक्रम आदि लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button