भरत पुर
प्रभु जनों से होली खेलने से 55 सदस्यों का दल भरतपुर हुआ रवाना
अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में हुआ होली मिलन समारोह

ढाई क्विंटल फूलों से खेली होली
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे से आज एक मार्च रविवार को सुबह 9 बजे अपना घर सेवा समिति भुसावर के नेतृत्व में अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में निवासित प्रभुजनो के साथ होली मिलन महोत्सव समारोह में शामिल होने को लेकर ठाकुर गणेश जी मन्दिर प्रांगण राजा मण्डी के पास छोकरवाडा सड़क मार्ग से 55 सदस्यों का दल बस द्वारा रवाना हुआ। जहां दल में शामिल यात्री होली मिलन महोत्सव समारोह मनाने एवं प्रभुजनो के साथ फूलों से होली खेलने के लिए उत्साहित नजर आए। वहीं दूसरी ओर अपना घर सेवा समिति भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, अरविन्द कुमार, शैलेश कुमार उर्फ शैला बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में लगभग दो हजार के करीब प्रभुजी निवासित प्रभुजनो के साथ होली मिलन महोत्सव समारोह में शामिल होने को लेकर भुसावर कस्बे से 55 सदस्यों का दल बस द्वारा रवाना हुआ जिसे अपना घर सेवा समिति भुसावर के सदस्यों ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अपना घर तीर्थ स्थल में पहुंच कर आश्रम का अवलोकन करते हुए प्रभुजनों की दिनचर्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए एक दूसरे को होली की बधाई दी। जहां प्रभुजन अपनों से मिलकर काफी बेहद प्रसन्न नजर आए। ज्ञात हो कि अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में असहाय, लावारिस एवं सड़कों पर दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर महिला, पुरुष, बच्चों सहित पशु पक्षियों को भी अपनाता है और उन्हें तीर्थ स्थल में प्रभु स्वरूप में सेवा भगवान की सेवा के समान करता है।


