हजारीबाग
चरही पुलिस करोड़ों के महा ठग को किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चरही थाना क्षेत्र के जरबा गांव का निवासी सकिल अंसारी, पिता नईम अंसारी को चरही पुलिस की टीम द्वारा रविवार शाम को हजारीबाग से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उक्त जिलों के कोर्ट से उसे गिरफ्तारी के लिए चरही थाना को निर्देश दिए जा रहे थे। चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त शातिर अपराधी है। इसके नाम का विभिन्न जिलों के लगभग आधा दर्जन थाना क्षेत्र में लोगों से ठगी करने का मामला दर्ज है। कोर्ट से वांक्षित होने के कारण गिरफ्तारी हेतु कई बार कोशिश की गई,लेकिन वह जगह बदल कर अपना ठिकाना बदलते रहा। दूसरे के वाहन को दिखा कर उसका सौदेबाजी कर उक्त वाहन के नाम एग्रीमेंट कर पैसा ऐंठ कर अपना मोबाईल बंद कर लेता था। साथ ही अपना रहने का ठिकाना बदल लेता। रविवार को सकिल अंसारी के बारे में गुप्त सूचना मिली कि वह हजारीबाग के पगमल, अंसार नगर में अपने रिश्तेदार के घर रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अपनी पुलिस पार्टी को सिविल ड्रेस में तैनात कर दी। जैसे ही वह इफ्तार में शामिल होने जा रहा था,गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध कोर्ट कंप्लेन बोकारो,रांची,दुमका,रामगढ़, हजारीबाग, चतरा जिलों में दर्ज है। वह कई वर्षों से फरार रहने के कारण विभिन्न जिलों के माननीय कोर्ट से गिरफ्तारी हेतु नोटिश चरही थाना को प्राप्त होता रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध कोर्ट कम्पलेन 2395/23 के प्राथमिकी गैर जमानती वारंट की धारा 406,419,420,427 आईपीसी दर्ज है। जो चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के किसी अरविंद पाण्डेय को वाहन खरीदने के नाम पर 7 लाख रुपए का ठगी,रांची कोर्ट कंप्लेन नंबर 134/20 में चेक बाउंस का मामला, रामगढ़ कोर्ट कंप्लेन 06/19 चेक बाउंस,दुमका कोर्ट कम्पलेन 18/22 में चेक बाउंस के मामले समेत अन्य कई जिलों में इसके विरुद्ध मामले दर्ज किए गए हैं। इसकी तलाश वर्षों से की जा रही।



