हजारीबाग
नरसिम्हा आयरन एंड स्टील मैं मजदूर की मौत समझौता के बाद धरने से उठे।
13.50 लाख दिया गया जिसमें तत्काल 50 हज़ार रुपए दिया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के मार्हण्ड स्थित नरसिंह आयरन एंड स्टील कंपनी में एक मजदूर की देर रात्रि काम के दौरान लोडर से दबने से मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिला ग्रामीण कंपनी के गेट पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। मृतक का नाम जितेंद्र राम है जो बड़कागांव के अंबेडकर नगर का रहने वाला है। और पिछले दो वर्षों से कटकमदाग के बेस पंचायत में घर बना कर रह रहे थे। और नरसिम्हा आयरन एंड स्टील कंपनी में काम करके अपने घर का गुजर बसर करता था । परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। और वह इकलौता घर का कमाऊ सदस्य था। ग्रामीण ने मुआवजे एवं न्याय की मांग करने लगे। और कि कंपनी पर भी कार्रवाई का भी मांग करने लगा। वंही कंपनी के द्वारा मुआवजा के तौर पर 13.5 लख रुपए मृतक के परिजनों को दिया। जिसमे 13 लाख का चेक ओर 50 हज़ार नगद दिया गया। वंही नरसिंह आयरन एंड स्टील कंपनी के कामर्शियल मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि परिवार वालों के साथ वार्ता जारी है रात्रि के दौरान यह घटना हुई थी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा था बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने का भी प्रबंध किया गया था परंतु सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



