ललितपुर

दहेज की मांग को लेकर बहू से मारपीट

घर से निकालने का आरोप- पति सहित चार पर मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम करमू में दहेज उत्पीडऩ का गंभीर मामला सामने आया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम करमू निवासी नेहा नायक ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2019 में उनकी शादी गौरव नायक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें लगातार प्रताडि़त करता रहा और ताने देता था। पीडि़ता का आरोप है कि 1 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे पति गौरव नायक, सास सीमा नायक, देवर सौरभ नायक और ससुर जगदीश नायक ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, लात-घूंसों और डंडों से पीटा तथा उनके जेवरात छीन लिए। इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने बताया कि उसने 1090 पर कॉल कर मदद मांगी और बाद में पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मेडिकल परीक्षण के बाद थाना बार में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 85, 115(2), 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीव धामा को सौंपी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button