नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र के ग्राम निवउवा में शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम निवउवा निवासी दयाली पुत्र लटोरे अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर पर थे। तभी गांव बरौदा विजलौन (थाना जालौन) निवासी देवेंद्र पुत्र लटोरे अहिरवार शराब पीकर उनके घर के पास आया और गाली-गलौज करने लगा। पीडि़त के विरोध करने पर आरोपी कुछ देर बाद वापस लौटा और डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दयाली, उनकी पत्नी फुला देवी और बहू सुनीता घायल हो गईं। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। थाना पाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कोमल सिंह को सौंपी गई है।



