नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम मथुराडांग में आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस के अनुसार, पहले पक्ष की ओर से नेपाल सिंह पुत्र घनश्याम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 को करीब 2.30 बजे गांव के ही बृजकिशोर, बब्लू और समरथ ने उसके भतीजे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष से बृजकिशोर पुत्र आचाराम लोधी ने भी थाना बार में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे गांव के लवेंद्र पुत्र पर्वत यादव ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट की, जिसमें वह और उसके परिजन घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अजय पाल को सौंपी गई है।



