नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के कालापहाड़ राजघाट में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब दबंगों ने दुकान पर बैठे युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कालापहाड़ निवासी रामनाथ सिंह यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे उनके पुत्र राजा भैया और नरेंद्र दुकान पर बैठे थे। तभी गांव के ही उमाशंकर सेन और उसका साथी कल्लू सेन पुत्र हीरालाल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब पीडि़त पक्ष ने विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 352 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को सौंपी गई है।