खैरथल
स्वामी ध्यानगिरी महाराज की बरसी पर खीर प्रसादी बांटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: शहर में स्वामी ध्यानगिरी महाराज की 34वीं बरसी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरु स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति (रजि.) की ओर से 40 फुटा रोड पर खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
समिति अध्यक्ष गोविन्द रोघा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी ध्यानगिरी महाराज की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।इस मौके पर बड़ी संख्या मे भक्तजन मौजूद रहे

