कैराना

धारदार हथियार से हमले का आरोपी गिरफ्तार

अन्य की तलाश जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। गांव ऊंचागांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार 4 मार्च को गांव ऊंचागांव निवासी प्रियाशु पुत्र जगबीर अपने ताऊ वीरसैन और ताऊ के बेटे निखिल के साथ गांव में मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही अवनीश, अंकुर और अंशुल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। पीड़ित प्रियाशु की तहरीर पर कैराना कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी अंशुल चौहान पुत्र जसबीर सिंह निवासी ग्राम ऊंचागांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार और हेड कांस्टेबल आकाशदीप शामिल
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button