गोड्डा
पोड़ैयाहाट विधायक ने आदिवासी परिवार को सौंपा चेक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की ओर से पीड़ित परिवार को चेक प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के दुख-दर्द में शामिल होना मेरा कर्तव्य है। कुछ समय पूर्व देवडांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंधविश्वास के कारण एक आदिवासी परिवार के 3 लोगों की नृशंस हत्या की घटना ने हम सबको झकझोर दिया था। उस वक्त मैंने पीड़ित परिवार के आंसू पोंछते हुए वादा किया था कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ूंगा और सरकार से 10 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाऊंगा। आज मुझे संतोष है कि मैंने जो वादा किया था, उसे निभाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन की उपस्थिति में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 5 लाख रु की सहायता राशि का चेक सौंपा।दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार के साथ खड़े हैं। न्याय की यह लड़ाई अंतिम अंजाम तक जारी रहेगी।



