गोड्डा

मछिया सिमरडा पंचायत में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अधिकार मित्र ने ग्रामीणों को किया जागरूक 

पूरे देश में 14 मार्च को हर जगह लग रहा है राष्ट्रीय लोक अदालत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मामले का त्वरित निष्पादन और कर्ज से मुक्ति का रहता है यह प्लेटफॉर्म : इंतेखाब
मौके का फायदा उठाकर ग्रामीण माथा से बोझ उतारें : मार्था 
 अलग-अलग गांव में जाकर अधिकार मित्रों ने दिया अहम जानकारी 
गोड्डा। सदर प्रखंड क्षेत्र के मछिया  सिमरडा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव में अधिकार मित्र की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई है। जिला सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश के आलोक में डालसा टीम में शामिल अधिकार मित्र इंतेखाब आलम एवं महिला अधिकार मित्र मार्था टुडू की ओर से अलग-अलग गांव में ग्रामीणों को मुख्य रूप से 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़ी अहम जानकारी दी गई है। अधिकार मित्र इंतेखाब आलम ने कहा कि कर्ज से मुक्ति पाने का और अपने-अपने मामले के निष्पादन त्वरित करवाने का यह बेहतर प्लेटफार्म है। पूरे देश भर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से बैंक ऋण, बिजली बिल से जुड़े मामले में त्वरित निष्पादन करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे। वहीं, महिला अधिकार मित्र मार्ता टुडू ने बताया कि ग्रामीण इस मौके का फायदा उठाकर अपने अपने माथे से कर्ज के बोझ से छुटकारा पा सकते हैं। इस दौरान अधिकतर मित्र की ओर से नालसा से जुड़े योजना की मुख्य जानकारी दी गई। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया है। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button