गाजियाबाद
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बयान पर बढ़ा विवाद
राष्ट्रवादी सवर्ण महासंघ ने जताई कड़ी आपत्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के एक बयान को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। उनके बयान पर राष्ट्रवादी सवर्ण महासंघ ने आपत्ति जताते हुए इसे समाज के लिए अपमानजनक बताया है।
राष्ट्रीयवादी सवर्ण महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी ठाकुर मनीष सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक के बयान से सवर्ण और अन्य समाजों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को लंबे समय तक समर्थन दिया, उनके प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने मांग की विधायक अपने बयान पर पुनर्विचार करें और समाज से माफी मांगें।
ठाकुर मनीष सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज में गुर्जर, जाट, वैश्य, ठाकुर, क्षत्रिय, ब्राह्मण और त्यागी सहित कई वर्ग आते हैं। ऐसे में किसी भी समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
इस मामले पर राष्ट्रवादी सवर्ण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सतीश ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संगठन पहले से ही कुछ नीतियों और यूं जी सी को लेकर अपना विरोध कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई और लोगों को हिरासत में लिया गया।
पंडित सतीश ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को सभी समाजों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विधायक नंदकिशोर गुर्जर को यह भी याद दिलाया कि जनता के समर्थन से ही दो बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, इसलिए उन्हें अपने शब्दों को वापिस लेकर समाज से गलती माननी चाहिए ओर कहा सवर्ण समाज को निच व पशु बोला ठीक नही है अपनी भाषा पर कंट्रोल रखे
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए नेताओं को संयमित भाषा का उपयोग करना चाहिए और विवादित बयानों से बचना चाहिए। फिलहाल इस बयान को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा जारी है। और इसके चलते माहौल गरमाया हुआ है



