अमरोहा

अमरोहा में बिजली तार चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

170 किलो तार बोलेरो पिकअप और अवैध हथियार बरामद

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा में पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से 170 किलोग्राम चोरी के बिजली के तार एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।यह कार्रवाई एसपी अमित कुमार आनंद द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।नौगावां सादात थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से इन चोरों को पकड़ा।बरामद सामान में लगभग 100 किलोग्राम बिजली का तार और 70 किलोग्राम रबड़ का तार शामिल है।इसके अतिरिक्त एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला है।पुलिस को यह सफलता रविवार रात को मिली।नौगावां सादात थाना पुलिस टीम बीलना नहर से जाजरू जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी तभी इन अभियुक्तों को पकड़ा गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शाहरुख पुत्र सलीम अहमद निवासी गांव हीमपुर बुजुर्ग थाना चांदपुर जनपद बिजनौर दुष्यंत पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव पेली तगा मंडी धनौरा,जनपद अमरोहा अंकित पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव पहले तागा थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा और फैजान पुत्र खिलाफत निवासी मोहल्ला इस्लामनगर कस्बा नौगावां सादात,जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ नौगावां सादात थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button