ललितपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई स्कूटी यात्रा

विश्व एकता और विश्वास के लिए राजयोग खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्णय के विकास हेतु, आध्यात्मिक ज्ञान-राजयोग और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के लिए विशेष स्कूटी यात्रा निकाली गई। जिसमें वरदानी भवन में मुख्य अतिथि के रूप में आई हुई नगर पालिका अध्यक्ष बहन सोनाली जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए, ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया कि यहां आकर हमें बहुत खुशी हुई, यह वह स्थान है जहां आकर हम सभी को परमात्म प्यार का अनुभव होता है। कहते हैं कि नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है। लेकिन एक क्षेत्र भी है। वह आध्यात्मिकता का क्षेत्र जिसमें आप सभी ब्रह्माकुारी दीदी अपनी त्याग, तपस्या, शक्तियों से हम सभी की खुशी के लिए प्रयास कर रही है। सेवाकेंद्र संचालिका बीके चित्ररेखा दीदी ने कहा कि यह परमात्मा स्वयं आकर हम सभी को नर से श्री नारायण और नारी से श्री लक्ष्मी बनाता है। यही इस विश्व विद्यालय का लक्ष्य है। सच कहे तो यह आत्मा का ब्यूटी पार्लर है। जहां आत्मा की भावनाओं को सुंदर और श्रेष्ठ बनाया जाता है। कुमारी सुभाली ने जन-जन का कल्याण करें, वह शिव-शक्ति नारी.. एवं कुमारी काव्या ने नारी की गौरव गाथा, तू है सबकी भाग्य विधाता… गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में बीके बहनों ने महिला आत्म-जाग्रति प्रति प्रेरणादाई विचार व्यक्त किया दिया। जिसमें बीके मायारानी दीदी, गीता दीदी, रुबी दीदी, प्रियंका दीदी, निशा बहन, पूजा बहन, शिवानी बहन, सीमा नरवरिया, रेखा सिंधी, क्रांति बहन, मुस्कान बहन, माही निरंजन, अंशिका राजा बुंदेला, दीपिका राजा बुंदेला, आंचल यादव, उर्मिला बहन, मंजू साहू, स्वर्णा कंचन, चंदा साहू, खुशबू बहन, सृष्टि बहन, सुहानी बहन, हर्षिता चौरसिया, मुन्नी राजा बुंदेला, मंजू साहू, नमिता श्रीवास्तव, सुशीला माताजी, रामस्वरूप साहू, केशव प्रसाद पांडे, महेश कंचन, रोहित श्रीवास्तव, नितिन निरंजन, किशोर भाई, सुनील चौरसिया, विनोद यादव, रामराजा भाई  एवं अनेक बीके भाई-बहन सम्मिलित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button