जालौन

पांच दिनों से लापता वृद्ध का शवव छहपुला के समीप खेत में मिला

पुत्रवधू ने पुलिस को दी थी गुमशुदगी की तहरीर

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। बीते पांच दिन से लापता वृद्ध का शव छहपुला के पास स्थित एक खेत में मिला। वृद्ध की पुत्रवधू ने रविवार को ही वृद्ध की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे छहपुला के कुछ आगे जब खेतों में कुछ लोग काम करने के लिए जा रहे थे तो उन्हें देवेंद्र कुमार के खेत में एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ दिखा। खेत में शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से निकल रहे लोगों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चैकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव देखने में तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने जब शव की पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त मोहल्ला तोपखाना निवासी बृजलाल दोहरे के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही पुत्रवधू इंद्रावती भी मौके पर पहुंच गई। इंद्रवती ने बताया कि मृतक उसके ससुर हैं। वह बीती चार मार्च की शाम करीब छह बजे किसी काम के चलते गल्ला मंडी गए थे। तबसे वह वापस नहीं लौटे। उनकी काफी खोजबीन भी की थी लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। आठ मार्च को उन्होंने कोतवाली में ससुर की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी और सोमवार को उनका शव मिला है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button