जालौन
बालिका से अश्लील हरकत करने पर चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। बीते सप्ताह स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीहड़ पट्टी में बसे एक गांव में पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने के प्रकरण में मां की शिकायत पर गांव के ही 4 नामजद लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है। इस मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस सब इंस्पेक्टर रामजीलाल के द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है।
उक्त मामले को लेकर ग्राम मैनुपुर निवासिनी पीड़ित महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 4 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे जब प्रार्थनी शौच क्रिया हेतु घर से बाहर गई थी। तभी घर में प्रार्थनी की नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। कि उसी समय गांव के ही आरोपियों शेरा, कल्लू, धर्मेंद्र उर्फ दद्दी पुत्रगण ओंमकार तथा राम भरोसे पुत्र तुलाराम घर के अंदर घुस आए व मेरी पुत्री को पकड़ कर जबरन रंग लगाने लगे पुत्री के विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने मेरी पुत्री को गलत नियत से जबरन कमरे के अंदर घसीट ले गए। उसी समय वह मौके पर आ गई। व उक्त लोगों को ललकारा तथा शोर मचाया। शोर सुनकर उक्त लोग मौके से भाग गए इसके बाद मैंने उक्त घटना की सूचना पुलिस 112 डायल को दी थी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

