गैस सिलेंडर संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का केंद्र को पत्र
Health Minister's letter to the Centre on gas cylinder crisis

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। झारखंड में व्यावसायिक रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही समस्या को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। मंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri को पत्र लिखकर राज्य में गैस सिलेंडर की आपूर्ति जल्द बहाल करने का आग्रह किया है। मंत्री ने कहा कि अस्पतालों और स्कूलों को छोड़कर अन्य कई संस्थानों को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से उद्योगों, होटलों और वहां कार्यरत श्रमिकों पर असर पड़ रहा है। रांची स्थित Usha Martin सहित कई औद्योगिक संस्थानों ने बताया है कि कैंटीन संचालन में कठिनाई हो रही है, जिससे श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि उद्योग, होटल व्यवसाय और श्रमिकों की व्यवस्था प्रभावित न हो।



