बरेली

अग्निवीर भर्ती रैली आज से

सुरक्षा के लिए दो प्लाटून पीएसी, 15 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। अग्निवीर सेना भर्ती रैली और एसआई भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ रेलवे, रोडवेज, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से रैली और परीक्षा दौरान दो प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। विभिन्न रूटों पर 150 रोडवेज बसों को लगाया जाएगा। शहर में 15 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी, ताकि जाम की समस्या न हो और अभ्यर्थी आसानी से अपने केंद्रों तक पहुंच सकें। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान रात में नकटिया से ट्रैफिक भी वन-वे किया जाएगा। भर्ती रैली 13 दिन चलेगी। रोजाना औसतन एक हजार अभ्यर्थी आएंगे। दो दिन एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान 38 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आएंगे।
रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे ताकि दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को आसानी से परीक्षा केंद्रों की जानकारी मिल सके। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लिया है, जहां अतिरिक्त भीड़ के कारण जाम की समस्या हो सकती है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 25 ई-बसों को भी लगाया जाएगा।
बरेली में सेना भर्ती कार्यालय की ओर से वर्ष 2025-26 में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 11 से 19 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान बरेली समेत 13 जिलों के चयनित करीब दस हजार अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। इसके लिए जाट रेजिमेंट सेंटर में तैयारी पूरी हो चुकी है । भर्ती कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया कि जिन अभ्यार्थियों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वह समय से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button