झुंझुनू
रामपुरा में हीरामल महाराज के मंदिर पर होली उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। क्षेत्र के रामपुरा में हीरामल महाराज के मंदिर में होली के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामपुरा थाईं के गुरुजी जगदीश बावता ने बताया कि होली के उपलक्ष पर होली उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें डफ मंडली के द्वारा धमाल, नृत्य, सॉन्ग आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में हीरामल महाराज के समस्त गोठिए उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी भक्तों से अपील कर कहा कि महाराज के स्थान पर आकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लें।



