जालौन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लिखा विवाहिता की मौत मामले का मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। दो महीने पहले विवाहित महिला की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट उरई के आदेश पर कालपी कोतवाली में पति समेत 5 ससुरालीजनांे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने इस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
उक्त प्रकरण को लेकर वादी श्रीराम पुत्र कमलेश निवासी ग्राम बड़ागांव हाल निवासी आलमपुर पुरानी इलाहाबाद बैंक के पास कस्बा कालपी ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है कि मैंने व प्रार्थी के पिता ने अपनी बहिन शांति की शादी 10 मार्च 2014 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अपने निज निवास से की थी। शादी में ससुराल वालों की इच्छा अनुसार संपूर्ण दान दहेज व नगद रुपया दिया गया था। प्रार्थी की बहिन ससुराल में कुछ दिनों से अच्छे से रही। इसी बीच मेरी बहिन को एक पुत्री तेजस्वी दो पुत्र अयांश व प्रियांशु पैदा हुए। जिनकी उम्र क्रमशः 9, 5, 3 वर्ष है। बहिन के आरोपी पति बाबू सिंह शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। शराब पीकर अक्सर मारपीट कर पिता के यहां से रुपए लाने का दबाव बनाते था।इसी बीच बाबू सिंह के भाई लाला सिंह की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उसी समय से कथित रूप से भाई की पत्नी से स्नेह रखने लगा।और प्रार्थी की बहिन व बच्चों को खर्च भी नहीं देता था। खर्च मांगने पर शराब पीकर बुरी तरह से मारपीट करता था। और धमकी देता था कि तुम अपने मायके चली जाओ या फांसी लगाकर मर जाओ। हम अपनी भाभी से शादी करना चाहते हैं। इसी संबंध में मेरी बहिन शांति ने अपने ससुरालजनांे, ससुर सास, ननंद को बताया तो सभी लोग कहने लगे कि जैसा बाबू सिंह चाहते हैं हम उनके साथ हैं। तब से मेरी बहिन ने मुझे व मेरे पिता को बताया तब मैं अपने पिता के साथ गुढ़ा पुरवा गया। समझने का प्रयास किया। सभी लोगों ने एक राय होकर कहा कि तुम अपनी बहिन को ले जाओ। अन्यथा ठीक नहीं होगा। समझा बुझाकर कर चले आए थे। 8 जनवरी 2026 को सुबह जानकारी मिली कि मेरी बहन मर गई। जब प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार के लोग ससुराल गुड़ा पुरवा पहुंचे तो पहले से मौजूद पुलिस ने प्रार्थी व प्रार्थी के घर के लोगों से सादा कागज में हस्ताक्षर करवा लिए। और धमकी दी की कोई और कार्रवाई की तो अच्छा नहीं होगा। वादी की शिकायत पर पुलिस ने सास, ससुर तथा नंद हमें 5 ससुरालीजनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button