खैरथल

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 13 मार्च को पेंशन शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण, राजस्थान के निर्देशानुसार पेंशनरों की परिवेदनाओं एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पेंशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कोष कार्यालय खैरथल द्वारा आयोजित यह शिविर दिनांक 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को जांगिड़ धर्मशाला, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास, खैरथल में प्रातः 11:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल ने बताया कि शिविर में पेंशनरों की पेंशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। जिले के सभी पेंशनरों से अपील की गई है कि यदि उन्हें पेंशन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो तो वे निर्धारित तिथि को शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या दर्ज कराएं तथा उसका समाधान प्राप्त करें। शिविर के माध्यम से पेंशनरों को राहत प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा, जिससे उन्हें कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button