मेरठ

एमआईईटी में ‘फाइनेंशियल लिटरेसी’ पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के महिला प्रकोष्ठ द्वारा “महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय योजना और निवेश के महत्व के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ओराने लेदर्स प्रा. लि. की निदेशक प्रेरणा सेठी रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वित्तीय सुरक्षा के लिए शुरुआती बचत सबसे बड़ा मंत्र है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए बचत और समझदारी से निवेश करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि यदि लोग जीवन की शुरुआत में ही बचत करना शुरू कर देते हैं, तो उनका पैसा समय के साथ अधिक बढ़ता है। बचत पर मिलने वाला ब्याज और उस ब्याज पर मिलने वाला अतिरिक्त ब्याज धन को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। उन्होंने निवेश और आपातकालीन फंड बनाने की भी सलाह दी, जिससे आर्थिक सुरक्षा के साथ जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान हो जाता है।
इस अवसर पर महिला संकाय सदस्यों, स्टाफ और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ता द्वारा साझा किए गए अनुभवों एवं सुझावों से लाभान्वित हुईं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों डॉ. आशिमा कथूरिया, डॉ. मधु बाला शर्मा, डॉ. रुचि गर्ग, डॉ. नेहा मित्तल, डॉ. श्वेता शुक्ला और निधि गुलाटी का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button